स्टेशन के सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से होगी जांच, चप्पे-चप्पे पर रहेगा सुरक्षाबल

सुलतानगंज : सुलतानगंज स्टेशन का बुधवार को मालदा मंडल के आरपीएफ सहायक सुरक्षा कमिश्नर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जायजा लिया. निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पुलिस बल की संख्या अधिक रहेगी. स्टेशन पर कांवरियों के लिए विशेष सुरक्षा के लिए आरपीएफ बूथ […]

सुलतानगंज : सुलतानगंज स्टेशन का बुधवार को मालदा मंडल के आरपीएफ सहायक सुरक्षा कमिश्नर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जायजा लिया. निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पुलिस बल की संख्या अधिक रहेगी. स्टेशन पर कांवरियों के लिए विशेष सुरक्षा के लिए आरपीएफ बूथ बनाया जायेगा. महिला आरपीएफ कांस्टेबल के अलग बूथ होगा. स्टेशन के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी. 19 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. दो डॉग स्क्वायड की व्यवस्था की गयी है. स्टेशन पर चाइल्ड हेल्प लाइन बूथ भी बनाया जायेगा, जिसमें भटके हुए बच्चे को सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी.

नशाखुरानी निरोधी दस्ता होगा तैनात
हर ट्रेन की जांच होगी. ट्रेन में यात्रियों की जांच के लिए जांच दल का गठन आरपीएफ के दरोगा के नेतृत्व में किया जायेगा. सभी सुविधाएं 24 घंटे रहेगी. नशाखुरानी गिरोह पर निगरानी के लिए नशाखुरानी निरोधी दस्ते का गठन किया गया है. यह दस्ता साहिबगंज, बड़हरवा से किऊल तक सक्रिय रहेगा. निरीक्षण के दौरान आरपीएफ प्रभारी एसके सुधा सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
कांवरियों की सुरक्षा को तैनात रहेगी स्पेशल सुरक्षा फोर्स की एक टुकड़ी
श्रावणी मेला के दौरान पहली बार रेलवे सुरक्षा बल के स्पेशल फोर्स की एक टुकड़ी सुलतानगंज स्टेशन पर रहेगी. यह टुकड़ी रिजर्व में रखा जायेगा. विशेष मौके पर स्पेशल फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया जायेगा. सहायक सुरक्षा कमिश्नर ने स्टेशन के पूर्वी व पश्चिमी छोर की सुरक्षा को कड़ी करते हुए पर्याप्त रोशनी के साथ स्टेशन प्रवेश करने वाले हर यात्री की गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया. सादे लिबास में भी महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात रहेंगे. रेलवे के संदिग्ध अपराधी की पहचान अभी से कर सूची बनाने का निर्देश आरपीएफ को दिया गया.
स्टेशन पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
19 जगह सीसीटीवी कैमरे
नशा खुरानी निरोधक दस्ता
मेटल डिटेक्टर
डॉग स्कॉयड
आरपीएफ महिला कांस्टेबल
60 अतिरिक्त आरपीएफ जवान
नियंत्रण कक्ष
आरपीएफ बूथ
चाइल्ड हेल्प लाइन
आज कमिश्नर करेंगे मेला क्षेत्र का निरीक्षण
कमिश्नर राजेश कुमार गुरुवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे. वहीं सदर एसडीओ आशीष नारायण मेला में बिकने वाली वस्तुओं का मूल्य निर्धारण करेंगे. सभी डीलरों और दुकानदारों को बुलाया गया है. कमिश्नर के सचिव ने बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के कई स्थानों का जायजा लिया. उन्होंने धर्मशाला, पेयजल, शौचालय, बिजली सहित सात निश्चय योजना में चल रहे कार्यों जायजा लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >