सैलरी ले लौट रही जावेद हबीब सैलून की हेयर ड्रेसर से छिनतई

जोगसर थाना क्षेत्र के हीरो सर्विस सेंटर गली में रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब हुई घटना भागलपुर : जोगसर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी पथ स्थित हीरो सर्विस सेंटर गली में रात करीब साढ़े नौ बजे बाइकसवार स्नैचरों ने जावेद हबीब सैलून की महिला हेयर ड्रेसर सोमा दत्ता का पर्स उड़ा लिया. जिसमें […]

जोगसर थाना क्षेत्र के हीरो सर्विस सेंटर गली में रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब हुई घटना

भागलपुर : जोगसर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी पथ स्थित हीरो सर्विस सेंटर गली में रात करीब साढ़े नौ बजे बाइकसवार स्नैचरों ने जावेद हबीब सैलून की महिला हेयर ड्रेसर सोमा दत्ता का पर्स उड़ा लिया. जिसमें उसके वेतन के 35 हजार रुपये, स्मार्टफोन और कई अन्य सामान मौजूद थे. घटना की जानकारी पाकर जोगसर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच पीड़िता से पूछताछ कर घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच की.
पीड़िता आसनसोल निवासी शोमा दत्ता ने बताया कि शुक्रवार रात 9 बजे काम खत्म करने के बाद उसने जावेद हबीब से अपना वेतन लिया. वेतन के 35 हजार रुपये अपने पर्स में रखकर वह सैलून से हीरो सर्विस सेंटर गली स्थित किराए के घर की तरफ पैदल आ रही थी. तभी पीछे से आए एक बाइक पर बैठे दो युवकों में से एक ने उसके कंधे पर टंगे पर्स को छीन लिया और हनुमान नगर की तरफ पतली गली होते हुए निकल गए.
जिस वक्त घटना घटी उस वक्त गली में काफी अंधेरा था और गली में एक भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार ने बताया कि महिलाकर्मी अपना वेतन लेकर निकली है यह जानकारी सैलून में वेतन लेते वक्त शोरूमकर्मियों को ही थी. मामले में सैलून समेत गली में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >