आयुष चिकित्सालय पर सीएस लेंगे अंतिम निर्णय

भागलपुर : सदर अस्पताल के आयुष चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित होगा या नहीं इसका अंतिम निर्णय अब सिविल सर्जन लेंगे. अधीक्षक डॉ बीके सिंह ने इसके लिए सीएस को पत्र लिखा है. उम्मीद है अंतिम निर्णय एक सप्ताह के अंदर हो जायेगा. यहां बता दें कि, सदर अस्पताल में पहले ब्लड बैंक की सुविधा […]

भागलपुर : सदर अस्पताल के आयुष चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित होगा या नहीं इसका अंतिम निर्णय अब सिविल सर्जन लेंगे. अधीक्षक डॉ बीके सिंह ने इसके लिए सीएस को पत्र लिखा है. उम्मीद है अंतिम निर्णय एक सप्ताह के अंदर हो जायेगा. यहां बता दें कि, सदर अस्पताल में पहले ब्लड बैंक की सुविधा थी, लेकिन 1989 दंगा के पहले यह सुविधा बंद हो गयी.
जिसके बाद यह भवन आयुष चिकित्सालय को सौंपा गया. इस बीच सरकार ने अपने आदेश में कहा कि सदर अस्पताल में ब्लड बैंक आरंभ किया जाये. इसके लिए भवन और जमीन की तलाश की गई. अस्पताल अधीक्षक ने जांच में आयुष भवन को इसके लिए बेहतर माना. सीएस से पत्र लिख भवन को खाली कराने का आग्रह किया. जिसके बाद मामला विवादों में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >