खुद के दुपट्टे का बना लिया फंदा, पुलिस को शक है कहीं यह हत्या तो नहीं...

भागलपुर : विश्वविद्यालय थाना के साहेबगंज बड़ी काली स्थान के पास रहने वाले सुभाष तांती की 26 वर्षीय एकलौती बेटी प्रियंका कुमारी ने गले में अपना ही दुप्पटा लगा आत्महत्या कर लिया. घटना के वक्त मृतक अकेली थी. मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया. प्रियंका पटना विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद पिछले […]

भागलपुर : विश्वविद्यालय थाना के साहेबगंज बड़ी काली स्थान के पास रहने वाले सुभाष तांती की 26 वर्षीय एकलौती बेटी प्रियंका कुमारी ने गले में अपना ही दुप्पटा लगा आत्महत्या कर लिया. घटना के वक्त मृतक अकेली थी. मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया. प्रियंका पटना विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद पिछले दो साल से अपने घर में रह रही थी. ये यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. आत्महत्या के पीछे का कारण परिजनों को नहीं पता. सुभाष तांती प्राइवेट नौकरी करते है. सुभाष तांती ने बताया प्रियंका घर में अकेली थी.

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे मेरा बेटा सुमित घर खाना खाने आया. यहां इसने देखा की प्रियंका का कमरा अंदर से बंद है. इसने सोचा प्रियंका स्नान कर आयी होगी इसलिए कपड़ा बदल रही होगी. कुछ देर इंतजार के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे शक हुआ. इसने खिड़की से देखा तो प्रियंका पंखे से लटकी हुई थी. सुमित ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर प्रियंका के गले में लगे फंदे को काट कर नीचे उतारा. फिर पुलिस को खबर किया गया. आगे ये कहते है प्रियंका की मां अंजली देवी अपने मायके झारखंड, साहेबगंज के कजरेटिया गांव गयी है. बेटा सुमित नाथनगर बाजार में स्थित जूही स्टोर में काम करता है. रोज दोपहर वो खाना खाने घर आता है. दूसरा बेटा भी दुकान में काम करता है.

सुभाष तांती ने बताया पटना विवि से स्नातक करने के बाद प्रियंका दो साल पहले अपने घर साहेबगंज आ गयी थी. घर पर ही रह कर यह तैयारी कर रही थी. कुछ माह से वो पास ही में पितांबर मोहल्ले में एक कोचिंग में पढ़ने जा रही थी. इस कोचिंग का नाम क्या है हमें नहीं पता. बेटी ने आज तक इसने अपनी परेशानी के बारे में किसी को नहीं बताया. सुबह सामान्य दिनों की तरह आज भी वो सभी से हंस बोल कर रही थी. इसे देख कर नहीं लग रहा था कि आज ये ऐसी घटना को अंजाम दे देगी.

प्रियंका ने जिस कमरे में आत्महत्या किया उसके छत की ऊंचाई ज्यादा नहीं है. पंखा के नीचे पलंग लगा हुआ है. पंखे और पलंग की ऊंचाई इतना नहीं था कि कोई भी आसानी से इस पर झूल जाये. ऐसे में पुलिस को शक है कहीं हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास ना हो. घटना स्थल से प्रियंका का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है. पुलिस इस मामले को भी सामने रख कर जांच कर रही है. वहीं जिस कमरे में प्रियंका ने आत्महत्या किया उस कमरे से बीस फिट की दूरी पर इसके चाचा अपने परिवार के साथ रहते है.घटना की भनक इन लोगों को भी नहीं हुई. परिजनों का कहना है कि घटना करीब एक बजे की है. इस वजह से सभी खाना खाकर अपने अपने कमरे में आराम कर रहे थे. मामले में विवि थाना प्रभारी समरेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या के बाद शव के पास से मोबाइल बरामद किया गया है. परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे है. प्रेम प्रसंग समेत अन्य बिंदु को सामने रख कर जांच किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-
अमरजीत राय हत्‍ययाकांड : चंपारण मीट हाउस का मालिक रिंकू गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >