Bhagalpur news: सैंडिस कंपाउंड में आयोजनों पर लगा निगम का 'ब्रेक', ओपन थियेटर के लिए भी लेनी होगी मंजूरी

Bhagalpur: सैंडिस कंपाउंड में सभी तरह के आयोजन पर रोक के बाद अब ओपन थियेटर में अगर कोई आयोजन करना है, तो इसकी अनुमति जिला प्रशासन से लेनी होगी. स्टेडियम में खेल के आयोजन होते रहेंगे.

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर: शहर का ‘ऑक्सीजन सेंटर’ कहे जानेवाले सैंडिस कंपाउंड में अब किसी तरह के आयोजन नहींं होंगे. स्मार्ट सिटी योजना के तहत बढ़ायी गयी सैंडिस कंपाउंड की सुंदरता और पर्यावरण को लेकर नगर निगम ने यह निर्णय लिया है. सैंडिस में किसी तरह के आयोजन के बाद यहां की सुंदरता प्रभावित हाेती थी. हाल ही में वाहन चलने से पैदल पथ का कुछ भाग टूट गया था. इन सभी कारणों से मैदान में बाहरी आयोजन पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है.

नगर आयुक्त ने लौटाया

बुधवार को नगर आयुक्त से सैंडिस मैदान में आयोजन की अनुमति लेने एक व्यक्ति आया. नगर आयुक्त ने उन्हें यह कह कर मना कर दिया कि अब सैंडिस कंपाउंड में आयोजन पर रोक लगा दी गयी है, इसलिए अनुमति नहीं दी जा सकती है.

वाहनों के प्रवेश पर रोक, पार्किंग में लग रही गाड़ियां

सैंडिस में वाहनों के प्रवेश पर पूरी रह रोक लगा दी गयी है. कुछ दिन पहले वाहनों का मैदान में प्रवेश होता था, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती थी. गाड़ियों के चलने से पैदल पथ के टाइल्स टूट रहे थे. इसे लेकर गाड़ियों के प्रवेश पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी. सैंडिस कंपाउंड में काम करा रही एजेंसी ने सभी गेट पर गार्ड तैनात कर दिये. अब गाड़ियां पार्किंग में लगायी जाती हैं.

ओपन थियेटर में आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति

सैंडिस कंपाउंड में सभी तरह के आयोजन पर रोक के बाद अब ओपन थियेटर में अगर कोई आयोजन करना है, तो इसकी अनुमति जिला प्रशासन से लेनी होगी. स्टेडियम में खेल के आयोजन होते रहेंगे.

सैंडिंस कंपाउंड में किसी भी तरह के आयोजन पर रोक लगा दी गयी है. स्मार्ट सिटी योजना से इसका सौदर्यीकरण किया गया है. आयोजन से बहुत सी गाड़ियों का प्रवेश मैदान में होता था. इन सभी पर रोक लगा दी गयी है, ताकि पैदल पथ व अन्य जगहों की सुंदरता कम न हो- डॉ योगेश कुमार सागर, नगर आयुक्त, भागलपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >