भागलपुर के सरकारी अस्पतालों के हेल्पलाइन नंबर नहीं कर रहे काम, मरीज हो रहे परेशान

Bhagalpur news: मायागंज अस्पताल का कंट्रोल रूम. यहां मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने दो नंबर उपलब्ध कराया. इस नंबर का प्रचार प्रसार भी किया गया. जगह-जगह लगे बोर्ड में इस नंबर को दिखाया गया. लेकिन छह माह से ज्यादा वक्त से यह नंबर काम नहीं कर रहा है.

संवाददाता, भागलपुर: मायागंज अस्पताल का कंट्रोल रूम. यहां मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने दो नंबर उपलब्ध कराया. इस नंबर का प्रचार प्रसार भी किया गया. जगह-जगह लगे बोर्ड में इस नंबर को दिखाया गया. लेकिन छह माह से ज्यादा वक्त से यह नंबर काम नहीं कर रहा है. जिससे मरीज के परिजन इस नंबर पर कॉल करते है तो उनको किसी से कोई बात ही नहीं हो पाता है.

प्लीज चेक द नंबर एंड ट्राई अगेन

मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी समेत कई विभाग में बोर्ड लगाया गया है. इसमें हेल्प लाइन नंबर 0641-2401078 एवं 2300217 दर्ज है. मरीज या उनके परिजन इस नंबर पर कॉल करते है तो बार बर प्लीज चेक द नंबर एंड ट्राई अगेन सुनायी देता है. आजिज होकर परिजन सीधे अपने अस्पताल ही छोटी से छोटी जानकारी लेने आ जाते है. इस नंबर को ठीक करने के लिए बीएसएनएल को कई बार आवेदन दिया गया लेकिन अब तब कुछ हुआ नहीं. हर बार आश्वासन मिलता रहा लेकिन काम नहीं हो पाया. परिणाम इसका सीधा असर मरीज को मिलने वाली सेवा पर दिख रहा है.

स्मार्ट सिटी के काम के कारण केबल कटा

छह माह से अस्पताल के आसपास स्मार्ट सिटी का काम हो रहा है. कभी रोड बनाया जा रहा है तो कभी नाला. इस दौरान खुदाई करने वाले मजदूर और इसे कराने वाले इंजीनियर की लापरवाही से बीएसएनएल का वायर जो जमीन के अंदर था वह कट कर बिखर गया. इसके बाद तार के उपर से ही निर्माण कार्य कर दिया गया. इस वजह से अस्पताल के अंदर लगे कई विभाग का टेलीफोन खराब है .

नया नंबर कुछ अधिकारियों के पास सुरक्षित

इस परेशानी के बीच मायागंज अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर 9430995725 जारी किया है. इसका प्रचार-प्रसार अब तक नहीं किया गया है. अस्पताल में लगे डिस्प्ले बोर्ड में भी इसे अंकित नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि यह नंबर अस्पताल के कुछ डॉक्टर और हेल्थ मैनेजर के पास सिर्फ है. इस वजह से यह नंबर मरीजों के काम नहीं आ रहा है. हालांकि इस नंबर पर कॉल आता है, तो उसे रिसिव करने के लिए कर्मी को लगाया गया है. रोजाना आधा दर्जन लगभग कॉल इस पर आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >