Bhagalpur Dengue News: भागलपुर के मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है. मरीजों की अधिक संख्या के कारण इमरजेंसी में बेड कम पड़ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से यही स्थिति दिख रही है. 50 से अधिक मरीज जमीन पर गद्दा व चादर बिछाकर लेटे हुए थे. कई मरीजों को गैलरी में स्ट्रेचर पर लेटाकर इलाज किया जा रहा था.
VIDEO: भागलपुर के मायागंज अस्पताल में खचाखच भरे डेंगू मरीज, जमीन पर लेटकर करवा रहे इलाज

VIDEO: भागलपुर के मायागंज अस्पताल में खचाखच भरे डेंगू मरीज, जमीन पर लेटकर करवा रहे इलाज
Copied link
Bhagalpur Dengue News: भागलपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है. मायागंज अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ लगी हुई है. डेंगू मरीजों का इलाज जमीन पर गद्दा बिछाकर किया जा रहा है. बीते तीन दिनों के अंदर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है.