KBC जूनियर सीजन-14 के लिए भागलपुर की बेटी का हुआ चयन, इस तारीख को अमिताभ बच्चन के साथ आएंगी नजर

KBC: (Bihar news): कौन बनेगा करोड़पति में भागलपुर की बेटी प्राप्ति शर्मा का चयन हुआ है. प्राप्ति पीहू कोलकाता के एक निजी स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ती है.

भागलपुर: महानायक अमिताभ बच्चन फेम कौन बनेगा करोड़पति जूनियर सीजन-14 के लिए भागलपुर चुनिहारी टाेला के गोपाल शर्मा की पोती प्राप्ति शर्मा उर्फ पीहू का चयन हुआ है. 14 -15 दिसंबर को रात नौ से 11 बजे के बीच सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर यह टेलीकास्ट होगा.

कोलकाता में रहती है पीहू

चुनिहारी टोला की संगीता शर्मा ने बताया कि उनके भाई गौतम शर्मा कोलकाता में निजी इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करते हैं. गौतम शर्मा और प्रियंका शर्मा की बेटी प्राप्ति शर्मा कोलकाता के एक निजी स्कूल में पांचवीं की छात्रा है. वह जेनरल नॉलेज में काफी तेज है.

25 नवंबर और 6 दिसंबर को हुआ था शूटिंग

सरिता शर्मा ने बताया कि उनकी भतीजी का चयन कौन बनेगा करोड़पति के लिए हुआ है. यह उनके लिए गर्व की बात है. साथ ही भागलपुर वासियों के लिए भी गौरव की बात है. गौतम शर्मा ने बताया कि 25 नवंबर और छह दिसंबर को मशहूर सिने स्टार अमिताभ बच्चन के निर्देशन में शूटिंग हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >