Bettiah: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

प्रखंड के नवलपुर कवलापुर गांव में 33 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.

योगापट्टी. प्रखंड के नवलपुर कवलापुर गांव में 33 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान नवलपुर के कवलापुर गांव निवासी भिखारी राम का 33 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र राम की रूप में हुई है. करंट लगने पर परिजनों ने आनन फानन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया है. मृतक को करंट लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है. इस घटना से मृतक के परिजनों में रो रोकर बुरा हाल बताया जाता है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. नवलपुर थाना अध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया है कि करंट लगने से युवक की मौत का मामला सामने आया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >