रजिस्ट्री कराने गए, लौटे तो गायब थी बाइक... लौरिया निबंधन कार्यालय के पास हुई चोरी

लौरिया में रजिस्ट्री कराने पहुंचे वकील अहमद की हीरो होंडा बाइक निबंधन कार्यालय के पास से चोरी हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Lauriya Bike Theft News: स्थानीय निबंधन कार्यालय के समीप शनिवार को रजिस्ट्री कराने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे, लौटे तो बाइक गायब

जानकारी के अनुसार धोबनी निवासी वकील अहमद अपनी हीरो होंडा बाइक (BR-22AK-4515) से निबंधन कार्यालय पहुंचे थे.

उन्होंने अपनी बाइक नगर पंचायत लौरिया के गोदाम के पास खड़ी की और रजिस्ट्री का काम कराने चले गए. करीब आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली.

काफी तलाश के बाद दर्ज कराई प्राथमिकी

बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

इसके बाद उन्होंने लौरिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निबंधन कार्यालय और आसपास के इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >