चीनी मिल में लोहे का पाइप गिरने से कर्मी की मौत

हरिनगर चीनी मिल में सिर पर लोहे का पाइप गिरने से कर्मी की मौत हो गई है. घटना गुरुवार की रात 10 बजे की है.

बेतिया. हरिनगर चीनी मिल में सिर पर लोहे का पाइप गिरने से कर्मी की मौत हो गई है. घटना गुरुवार की रात 10 बजे की है. जीएमसीएच अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के चंदेलाकोली थाना के खंजा अहमदपुर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह (26) है. जिसे हरिनगर चीनी मिल में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद गुरुवार की रात रामनगर पीएचसी से बेतिया जीएमसीएच लाया गया था. जहां जीएमसीएच के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है. वे लोग शव को लेकर अपने साथ चले गए. प्रदीप सिंह के साथ रामनगर से आए उनके सहकर्मियों ने बताया कि पिछले एक माह से हरिनगर चीनी मिल में प्रदीप सिंह फिटर का काम करते थे. चीनी मिल में काम करते समय उनके सिर पर लोहे का पाइप गिर गया. जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसीएच लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रदीप सिंह की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >