पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की कोशिश की

नगर के वार्ड 28 काली स्थान मोहल्ला में पारिवारिक कलह के कारण शनिवार की रात एक महिला ने अपना कमरा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की.

बगहा. नगर के वार्ड 28 काली स्थान मोहल्ला में पारिवारिक कलह के कारण शनिवार की रात एक महिला ने अपना कमरा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. परिजन को इसकी भनक लगी तो महिला के कमरे में पहुंचकर दरवाजा को तोड़ महिला को फंदा से नीचे उतारा और आनन- फानन में महिला को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया.चिकित्सक ने बताया कि महिला की पहचान काली स्थान मोहल्ला निवासी सुनील दास के 35 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी के रूप में की गई है. परिजनों की मानें तो पति-पत्नी में कुछ बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >