सर्पदंश से महिला की मौत

भतौड़ा गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी माया देवी (55) पति नथु भगत को सांप के काटने से उनकी मौत बुधवार को हो गई.

साठी . लौरिया प्रखंड के साठी पंचायत अंतर्गत भतौड़ा गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी माया देवी (55) पति नथु भगत को सांप के काटने से उनकी मौत बुधवार को हो गई. परिजनों के अनुसार माया देवी मंगलवार की देर रात 11 बजे खाना खाकर सोने के लिए अपने बिस्तर पर गई. तभी बिस्तर पर बैठे जहरीले सांप ने उनको काट लिया. आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए इधर-उधर झाड़ फूंक कराए. स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद बेतिया जीएमसीएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत बुधवार को हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही साठी पंचायत के मुखिया पति वीरेंद्र उपाध्याय ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया. इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया मीरा देवी ने बताया कि भतोड़ा गांव निवासी माया देबी की मौत सांप के काटने से होने की सूचना मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >