Bettiah : उधार दिया गया पैसा मांगा तो पीटा, जेब से रुपये छीना

उधार रुपये वापस मांगने पर गोविंद कुमार से मारपीट कर जेब से रुपये छीन लिया गया है.

बेतिया . बैरिया थाना क्षेत्र के सिसवा सरेया गांव में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर गोविंद कुमार से मारपीट कर जेब से रूपये छीन ली गई है. मामले में सिसवा सरेया वार्ड 10 निवासी गोविंद कुमार ने बैरिया थाना में अपने ही गांव के सत्य प्रकाश कुमार, उसके पिता कन्हैया महतो, पत्नी रंजू देवी व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. गोविंद कुमार ने पुलिस से बताया है कि वे अपना पैसा मांगने सत्य प्रकाश कुमार के पास गए थे. तब सत्य प्रकाश गला दबाकर जान मारने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान अन्य आरोपित भी आ गए और मारपीट करने लगे. जेब में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए. शोर गुल होने पर आसपास के लोग आए तब उसकी जान बची. प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MADHUKAR MISHRA

MADHUKAR MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >