मैनाटांड़ सीएचसी जाने वाली सड़क पर चार महीने से जलजमाव, मरीज परेशान

मैनाटांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क पर चार माह से जलजमाव है। गंदे पानी से गुजरने को मजबूर मरीज और स्थानीय लोग, प्रशासन से समाधान की मांग।

Bettiah News: मैनाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले चार महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. सड़क पर नाली और बारिश का पानी जमा रहने से मरीजों, उनके परिजनों और स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: बेतिया में मानसून के बीच जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे नगर आयुक्त

मरीजों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी

जलभराव के कारण इलाज के लिए सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों को गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. सड़क पर पानी जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया और अन्य वाहनों के आवागमन में भी बाधा आ रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है.

दुर्गंध और संक्रमण का बढ़ा खतरा

स्थानीय निवासी रणविजय प्रसाद, बिट्टू कुमार, विनोद कुमार, सनी सोनी, जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार और भोला कुमार ने बताया कि नालियों का पानी लंबे समय से सड़क पर जमा है. अब पानी सड़ने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

समाधान नहीं होने से बढ़ रही नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रखंड और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों का नियमित आना-जाना होता है, लेकिन चार महीने से बनी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मरीजों और आम लोगों को राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >