करेंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

वृन्दावन गांव में रविवार को बिजली की करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

साठी . थाना क्षेत्र की धमौरा पंचायत अंतर्गत वृन्दावन गांव में रविवार को बिजली की करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वृन्दावन गांव निवासी शेख ऐनुल हसन का पुत्र शेख अबुल हसन नहाकर छत पर कपड़ा सुखाने के लिए तार पर कपड़ा डाला तो वह बिजली के करेंट की चपेट में आ गया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक के दो बेटा और चार बेटी है. पिता की मृत्यु बहुत पहले ही हो चुकी है. घर पर कमाने वाला एकलौता अबुल हसन ही था. मजदूरी करके अपने परिवार का खर्चा चलाता था. पत्नी मेहरून नेशा ने बताया कि घास लेकर आए और कपड़ा पसारने गए तार में करेंट था, उसी में सटने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं. धोबनी धर्मपुर फीडर के जूनियर इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि युवक की मौत घर में बिजली की चपेट में आने से होने की बात बताई जा रही है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम करने से इंकार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >