बिजली करेंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

मटियरिया थाना क्षेत्र के लछनौता पंचायत के वार्ड नंबर 2 में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.

गौनाहा. मटियरिया थाना क्षेत्र के लछनौता पंचायत के वार्ड नंबर 2 में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. घटना को लेकर बताया जाता है मंगलवार की सुबह के आठ बजे यासीन मियां के 45 वर्षीय पुत्र अजहर मियां घास काटने के लिए गांव से पूरब सरेह में गन्ने के खेत में गया था. जहां 11 हजार हाईटेंशन के तार के चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई हैं. दो बजे तक वह व्यक्ति जब वापस घर नहीं लौटा है तो उसके परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए उस सरेह में गए, तो उसे उस स्थिति में देखकर परिजन अवाक रह गए. वहीं उसे उठाकर घर लाये. उसके बाद कंफर्म होने के लिए उसे नरकटियागंज सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. वहीं मृतक ने अपने पीछे अपने पत्नी सहित चार बच्चों को पीछे छोड़ गया है. पत्नी आमना खातून का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >