दारोगा का घूस लेते वीडियो वायरल, सस्पेंड

थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक से 112 पुलिस टीम में तैनात दरोगा प्रदीप कुमार मुखर्जी का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मझौलिया. थाना क्षेत्र के लालसरैया चौक से 112 पुलिस टीम में तैनात दरोगा प्रदीप कुमार मुखर्जी का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता. मामले की जानकारी होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने तत्काल प्रभाव से संबंधित दारोगा को निलंबित कर दिया और उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बना दिया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुआ. जिसमें एक पुलिस पदाधिकारी रिश्वत लेते हुए दिखायी दे रहे हैं. मामले की जांच करायी गयी. जिसमें दारोगा की पहचान प्रदीप कुमार मुखर्जी के रुप में हुई. जिसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया है. इधर ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दारोगा एक जमीन विवाद मामले को रफा-दफा करने के एवज में दो हजार रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन पीड़ित ने उन्हें केवल 500 रुपये दिए. दारोगा द्वारा गाड़ी में बैठकर पांच सौ रुपये घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >