Vehicle Theft Case: आधी रात को घर के दरवाजे से बोलेरो उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Vehicle Theft Case:पश्चिम चंपारण के चनपटिया में चोरों ने बरवाचाप तिवारी टोला में घर के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो चोरी कर ली. पीड़ित मनीष यादव बेटे का इलाज कराकर लौटे थे. पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है.जानिए खबर विस्तार से...

Vehicle Theft Case: पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र से वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. बरवाचाप तिवारी टोला गांव में मंगलवार की आधी रात को अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया. बुधवार की सुबह जब गृहस्वामी की नींद खुली और गाड़ी गायब देखी, तो पूरे परिवार के होश उड़ गए.

यह भी पढ़ें…उत्तर बिहार के डाकघर से करोड़ों का गबन, नियमों को ताक पर रख दागी कर्मचारियों को मिल रहा प्रमोशन

बेटे का इलाज कराकर लौटे थे घर, रात में चोरी हुई गाड़ी

बोलेरो मालिक मनीष कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को वे अपनी गाड़ी से अपने बेटे का इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे. अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने रोज की तरह बोलेरो को अपने घर के दरवाजे पर पार्क कर दिया था. रात करीब 12 बजे तक गाड़ी वहीं खड़ी थी, लेकिन आधी रात के बाद चोरों ने मौका पाकर वाहन चुरा लिया.

डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना

बुधवार सुबह दरवाजे से बोलेरो गायब मिलने के बाद पीड़ित मालिक ने तुरंत इसकी सूचना आपातकालीन सेवा डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की. पीड़ित मनीष यादव ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले यह गाड़ी कटिहार जिले के रहने वाले करमचंद शर्मा से खरीदी थी, और इसका रजिस्ट्रेशन अभी भी उन्हीं के नाम पर है.

यह भी पढ़ें…भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मुजफ्फरपुर में आक्रोश: भगवान परशुराम सनातन परिषद ने की निष्पक्ष जांच की मांग

चोरों की तलाश में जुटी चनपटिया पुलिस

मनीष कुमार यादव की लिखित शिकायत के आधार पर चनपटिया थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है. चोरों का सुराग लगाने और गाड़ी की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

अजय चौबे की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >