नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप

देवराज के एक गांव से एक नाबालिग युवती का अपहरण कर दो युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं युवती को बेहोशी की हालत में सरेह में छोड़कर दोनों युवक भाग गए.

लौरिया. देवराज के एक गांव से एक नाबालिग युवती का अपहरण कर दो युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं युवती को बेहोशी की हालत में सरेह में छोड़कर दोनों युवक भाग गए. इधर घटना के दूसरे दिन होश में आने पर ग्रामीणों ने युवती की व्यथा सुनकर उसके परिजन को सूचना दी गयी. इस मामले में लौरिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है तो दूसरा घर छोड़कर फरार है. लड़की की मां ने 2 युवकों पर एफआइआर दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार बीते 26 अप्रैल के शाम में कंधवलिया गांव के अलाउद्दीन मियां और सफदर मियां ने देवराज के एक गांव के ही एक नाबालिग (15 वर्ष) को देर शाम जबरदस्ती उठाकर शिकारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर तितुहिया गांव के सरेह में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. युवती को नशा का सेवन भी बलपूर्वक कराया. उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. इधर लड़की के मां-बाप उसे दो दिनों से खोज रहे थे. घटना के दूसरे दिन शाम में जब ग्रामीणों ने युवती को देखा और उसके होश में आने पर लड़की ने घर का पता बताया. लड़की के परिजनों द्वारा उसे घर ले जाया गया. लड़की द्वारा मां को सारी बात बताने पर सभी परेशान हो गए. इसके बाद लड़की ने स्थानीय थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष से सारी बात बताई. इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि एफआइआर दर्ज कर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक अलाउद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है. वहीं दूसरा आरोपित फरार है. इस कुकृत्य का जितनी भी निंदा की जाए वह कम है. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >