सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार जख्मी, एक रेफर

रामनगर- बेतिया मुख्य सड़क के रेल ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार की सीधी टक्कर में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

रामनगर. रामनगर- बेतिया मुख्य सड़क के रेल ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार की सीधी टक्कर में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन फानन में उसे स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. एमडी काजिम ने उनका प्राथमिक उपचार कर एक को सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया. रेफर जख्मी की पहचान डैनमरवा निवासी नवरोज आलम (32 वर्ष) के रूप में हुई है. वही एक अन्य जख्मी की पहचान मटियरिया थाना स्थित मटियरिया निवासी रामजी राय के रूप में हुई है. चिकित्सक ने बताया कि रेफर मरीज की सिर में गहरी चोट लग गयी है. प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से सदर अस्पताल बेतिया भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >