Bettiah News: रामनगर प्रखंड के बगही सखुआनी पंचायत के बलुआ बखराहा गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गईं.
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग आग बुझाने के लिए मौके पर जुट गए.
ग्रामीणों ने मशक्कत कर बचाए आसपास के घर
ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
इससे आसपास के अन्य घरों तक आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.
घरेलू सामान भी जलकर हुआ नष्ट
इस अगलगी में वार्ड संख्या-7 निवासी सिकंदर साह और राजेश महतो की झोपड़ियां पूरी तरह जल गईं.
झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया. घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पीड़ितों के लिए सहायता की मांग
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है.
बगही सखुआनी पंचायत के मुखिया ने घटना की पुष्टि की है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
