बेतिया के राजकीय पॉलिटेक्निक में चला वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने हर साल 10 पौधे लगाने का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बेतिया के राजकीय पॉलिटेक्निक में मिशन जल-जीवन-हरियाली के तहत एक सफल वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इस अभियान में 80 से अधिक पौधे लगाए गए, और विद्यार्थियों ने हर साल 10 पौधे लगाने का संकल्प लिया.

Bettiah News: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक, बेतिया में रविवार को मिशन जल-जीवन-हरियाली के तहत वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया. वन विभाग, बेतिया के सहयोग से हुए इस अभियान में 80 से अधिक पौधे लगाए गए.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर को अधिक हराभरा बनाने का संदेश दिया.

प्राचार्य बोले- वृक्षारोपण अब जिम्मेदारी है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य नीतीश कुमार ने कहा कि आज के समय में वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक ठोस पहल और हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की.

छात्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम के समन्वयक एवं रसायन विज्ञान के व्याख्याता चंदन कुमार पटेल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और संस्थान परिसर को हरा-भरा बनाना है.

उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पौधों में से करीब 80 से अधिक पौधे परिसर में लगाए गए.

वन विभाग के सहयोग की सराहना

प्राचार्य ने वन विभाग, बेतिया का आभार जताते हुए कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए गुणवत्तापूर्ण पौधों ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा कि ऐसे संयुक्त प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक परिणाम देंगे.

हर साल 10 पौधे लगाने का लिया संकल्प

संस्थान के मीडिया संभाग प्रभारी अभय कुमार गिरि ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने प्रतिवर्ष कम से कम 10 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर रामेश्वर पाण्डेय, सुशील कुमार दास, शिवाजी गोंड, राज कुमार सहित अन्य व्याख्याताओं तथा लिपिक सुमित कुमार ने भी वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >