सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो-फोटो वायरल, पुलिस ने तीन युवकों को भेजा जेल

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले तीन युवकों को मझौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

West Champaran News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने के मामले में मझौलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

मामले में थाना कांड संख्या 634/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई.

वायरल सामग्री के आधार पर हुई पहचान

थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवकों का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान वायरल सामग्री के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

तीनों आरोपी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण के सगौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी मुकुंद कुमार, मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड नंबर-2 निवासी लक्ष्मण कुमार और बादल कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने तीनों को उनके-अपने घरों से छापेमारी कर गिरफ्तार किया.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों की आवश्यक चिकित्सीय जांच कराई गई.

सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की जांच भी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >