घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण की चोरी

घर का ताला तोड़कर 1.14 लाख रुपये नकद व आभूषण की चोरी कर ली है.

नरकटियागंज . नगर के शिवगंज मुहल्ले में शनिवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 1.14 लाख रूपये नकद व आभूषण की चोरी कर ली है. घटना की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने मामले की जांच की. चोरों ने घर में रखें गोदरेज का ताला तोड़ 1 लाख 14 हजार रुपये व आभूषण की चोरी कर ली है. इस मामले में भतौड़ा गांव निवासी अब्दुल वाजीद ने पुलिस को बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ नगर के वार्ड छह स्थित शिवगंज मुहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं. शनिवार को उसकी बहन की शादी थी. शादी समारोह में वह दिन में ही किराए वाले मकान में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ भतौड़ा चला गया. रविवार को सुबह में जब वह अपने किराए के मकान में वापस आया तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर जाने पर देखा की सभी रूम का ताला चोरों ने तोड़ दिया था. उसके बेडरूम में रखा गोदरेज भी टूटा पड़ा था और सभी सामान बिखरा पड़ा था. उसने पुलिस को बताया कि चोरों ने गोदरेज तोड़ उसमें रखा 1 लाख 14 हजार रुपये, 70 हजार के आभूषण, उसका पासपोर्ट समेत कीमती वस्त्र व अन्य सामान चोरी कर ली है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि 112 टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद सूचना दी है. पुलिस को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा जा रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है. बहुत जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >