हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की रहेगी विशेष नजर, होगी कार्रवाई

मुहर्रम पर्व को लेकर तमकुहा पंचायत के हनुमान मंदिर परिसर में धनहा थाना पुलिस ने समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक किया.

मधुबनी. मुहर्रम पर्व को लेकर तमकुहा पंचायत के हनुमान मंदिर परिसर में धनहा थाना पुलिस ने समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक किया. जिसकी अध्यक्षता बगहा एसडीएम गौरव कुमार व एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान बैठक में उपस्थित सीओ नंदलाल राम एवं बीडीओ सौरभ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि मुूहर्रम का पर्व मनाई जाएगी. वही खलवापट्टी तमकुहा में पुलिस का फ्लैग मार्च भी निकला गया. ताकि शांति से यह पर्व संपन्न हो सके. बैठक में अधिकारियों ने कहा कि हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसलिए आप सभी पर्व में एक दूसरे का सहयोग करें. बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष दूधनाथ कुशवाहा, फारुख अंसारी आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >