शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, STET 2026 आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस

बिहार STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है, जो 31 अगस्त तक चलेगी. इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाण पत्र मिलेगा. स्नातक और बीएड डिग्री धारक ही आवेदन कर सकते हैं.

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार 17 अगस्त से शुरू हो गई है. योग्य अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक समिति की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा की निर्धारित तिथि की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र मिलेगा.

STET 2026 के लिए स्नातक और BEd जरूरी

एसटीईटी के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके साथ संबंधित विषय में बीएड की डिग्री भी जरूरी होगी. कोटिवार अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आयु सीमा लागू होगी. परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.

दो पेपर में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

एसटीईटी 2026 में दो पेपर होंगे. प्रत्येक पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. इनमें 100 प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित होंगे, जबकि 50 प्रश्न शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताओं से जुड़े होंगे.

माध्यमिक कक्षाओं के लिए पेपर-1 में 16 विषय और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए पेपर-2 में 29 विषय शामिल किए गए हैं.

हिंदी से गणित तक कई विषयों में मौका

एसटीईटी में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, मैथिली, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. अभ्यर्थियों को अपने संबंधित विषय के अनुसार पेपर का चयन करना होगा.

एक पेपर के लिए इतनी देनी होगी फीस

एक पेपर के लिए सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 960 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 760 रुपये शुल्क देना होगा.

दोनों पेपर के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1440 रुपये तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 1140 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

31 अगस्त तक ही कर सकेंगे आवेदन

योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें. आवेदन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, संबंधित विषय और श्रेणी से जुड़े विवरण सावधानीपूर्वक भरना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, हर-हर महादेव से गूंज उठा अरेराज धाम, तीसरी सोमवारी पर दिखा आस्था का अद्भुत नजारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >