गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण में इंडो-नेपाल बॉर्डर से SSB ने पकड़ी गौतम बुद्ध की 7.705 किलो की प्रतिमा, दो गिरफ्तार; ऐसे खुला राज

भारत-नेपाल सीमा पर SSB और बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.705 किलो की पीली धातु की गौतम बुद्ध की प्रतिमा जब्त की है. पश्चिम चंपारण में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो स्कूटी से प्रतिमा ले जा रहे थे. इस कार्रवाई से सीमा पार तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

Indo Nepal Border Smuggling: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने पश्चिम चंपारण में स्कूटी से पीली धातु की गौतम बुद्ध की प्रतिमा ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बरामद प्रतिमा का वजन करीब 7.705 किलोग्राम बताया गया है. कार्रवाई के बाद इलाके में तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी गयी है.

सूचना मिलते ही शुरू हुई निगरानी

यह कार्रवाई 17 सितंबर की शाम 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ई समवाय मांगुराहा की टीम ने की. SSB को प्रतिमा की तस्करी से संबंधित सूचना मिली थी. इसके बाद निरीक्षक/सामान्य अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त शुरू की. टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 441 से करीब 6.2 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी. इसी दौरान शाम करीब 6:45 बजे मांगुराहा सैनिक रोड की तरफ से एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये.

रामनगर के दो गांवों के रहने वाले हैं आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के कंगहुसरी गांव निवासी साहिद अंसारी (40), पिता शकूर अंसारी और सबुनी गांव निवासी सुद्दू खान (30), पिता मकसूद मियां के रूप में हुई है. SSB के अनुसार, दोनों प्रतिमा को बेचकर मोटी रकम कमाने की फिराक में थे. हालांकि प्रतिमा की वास्तविक धातु और उसकी कीमत की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी

गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network

गौनाहा पुलिस को सौंपे गये दोनों, जांच में खुलेगा पूरा नेटवर्क

कार्रवाई के बाद बरामद प्रतिमा, स्कूटी और दोनों मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गौनाहा पुलिस थाना को सौंप दिया गया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिमा आरोपितों के पास कहां से पहुंची थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था. साथ ही प्रतिमा की वास्तविक धातु, कीमत और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में तस्करी की पूरी कड़ी सामने आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >