हर-हर महादेव के जयघोष के बीच सुरक्षा का घेरा, वाल्मीकिनगर में जवानों की बढ़ी तैनाती

अंतिम सावन सोमवारी पर वाल्मीकिनगर में लगने वाले मेले और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सभी चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

Valmikinagar News: वाल्मीकिनगर. अंतिम सावन सोमवारी पर कोलेश्वर मंदिर, जटाशंकर धाम और आसपास लगने वाले सावन मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सभी सीमा चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए जवानों की तैनाती बढ़ाने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है.

मंदिरों से सीमा क्षेत्र तक SSB की पैनी नजर

एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने वाल्मीकि आश्रम, जटाशंकर धाम, कोलेश्वर मंदिर, त्रिवेणी घाट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया.

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

अंतिम सोमवारी पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

कमांडेंट ने जवानों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सीमा क्षेत्र की निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया.

24 घंटे अलर्ट रहेगी मेडिकल टीम

मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसएसबी का राहत-बचाव दल और मेडिकल टीम भी 24 घंटे अलर्ट रहेगी. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.

शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पूरी तैयारी

अधिकारियों ने बताया कि सावन मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए एसएसबी पूरी तरह तैयार है. सीमा क्षेत्र के साथ मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >