थाने की फाइलों से लेकर साफ-सफाई तक जांची व्यवस्था, एसपी बोले- पुलिस की छवि खराब हुई तो होगी सख्त कार्रवाई

बगहा एसपी राजेश कुमार ने धनहा थाना का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की गति बढ़ाने और फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार पर विशेष जोर दिया. थाना की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया.

Bagaha News: बगहा के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को धनहा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और पुराने मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

एसपी ने अनुसंधान की गति बढ़ाने, कांडों की गुणवत्ता बनाए रखने और थाना की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया.

अभिलेख, अनुसंधान और साफ-सफाई की भी जांच

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के अभिलेखों और संचिकाओं के रखरखाव का जायजा लिया. साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्था की भी समीक्षा की.

उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है.

उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि फरियादियों एवं आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करें, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो.

जनप्रतिनिधियों से समन्वय बढ़ाने पर दिया जोर

एसपी ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया.

उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सकता है. इसके लिए थाना स्तर पर लगातार समन्वय जरूरी है.

पुलिस की छवि खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ पुलिस की छवि धूमिल करने वाली शिकायत मिलती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >