एसपी ने बगहा थाना स्थित कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, संचिकाओं का संधारण को दिया निर्देश

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार की रात में बगहा थाना स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया.

बगहा. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार की रात में बगहा थाना स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने सर्वप्रथम अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था के लिए लगे कंट्रोल रूम का जायजा लिया. उन्होंने थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके अलावा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया. एसपी ने कंट्रोल रूम से ही एनएच 727 समेत चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने 112 पुलिस व पुलिस कर्मियों का भी मॉनिटरिंग किया. इस दौरान एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की एवं कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया. साथ ही साथ थानाध्यक्ष को संचिकाओं के संधारण व थाना परिसर की साफ सफाई को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर एसपी के साथ एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >