शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब जब्त की है.

योगापट्टी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की चौकसी बढ़ गई है. इधर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब जब्त की है. नवलपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि छापेमारी के दौरान 576 पीस विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेनीमाधव के टोला में छापेमारी की. जहां से बथवरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी टोला जमुनिया गांव निवासी जमदार यादव को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >