छह एकड़ जंगल जला, कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने आग पर पाया काबू

वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ ही अगलगी की घटनाएं शुरू हो गई है.

वाल्मीकि नगर. वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ ही अगलगी की घटनाएं शुरू हो गई है.आग लगने की घटना ने जहां वन कर्मियों को बेचैन कर दिया है. वहीं आम लोगों को प्रदूषण और धुंए के कारण सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है. वातावरण धुंए के कारण प्रदूषित भी हो रहा है. साथ ही शाकाहारी वन्यजीवों के आहार पर संकट मंडराने लगा है.इसी क्रम में बुधवार की दोपहर मृत त्रिवेणी कैनाल के बांध के दोनों तरफ अज्ञात कारणों से आग लग गई. आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया. आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर वाचरों की टीम और वन कर्मियों को रवाना किया गया. सूचना पर पहुंची फायर वाचरों की टीम और वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. किंतु इस अगलगी में लगभग 6 एकड़ जंगल क्षेत्र में फैले झाड़ियों और पौधों को जलने से नहीं बचाया जा सका. इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि आग की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है.आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >