Bettiah News: योगापट्टी में गंडक का कहर, कई घर नदी में समाए, दर्जनों परिवारों पर पलायन का संकट

Bettiah के योगापट्टी प्रखंड में गंडक नदी का भयावह कटाव जारी है. पिछले 20 दिनों से जारी इस भीषण कटाव ने सिसवा मंगलपुर पंचायत के कई घरों को निगल लिया है. नदी के लगातार गांव की ओर बढ़ने से दर्जनों परिवारों के सामने अब पलायन का संकट मंडरा रहा है.

Bettiah News: योगापट्टी. प्रखंड की सिसवा मंगलपुर पंचायत स्थित सिसवा पांडेय जी के टोला में करीब 20 दिनों से गंडक नदी का भीषण कटाव जारी है. कटाव की रफ्तार तेज होने से कई घर नदी में विलीन हो चुके हैं, जबकि दर्जनों परिवारों के सामने अब पलायन का संकट खड़ा हो गया है. लगातार गांव की ओर बढ़ रही नदी को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

गांव की ओर बढ़ रही गंडक, कई घर नदी में समाए

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब तीन सप्ताह से गंडक नदी लगातार गांव की ओर बढ़ रही है. इस दौरान मुख्तार मियां, रामचंद्र मुखिया, बालिस्टर मियां, भुटू मियां, सुरेश पटेल, नंदलाल मुस्मात सरस्वती, कमल पटेल और भरत चौधरी के घर कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं.

कटाव प्रभावित परिवार जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं.

घर बचाने की चिंता, पलायन का संकट

ग्रामीण अमीका गद्दी, बालिस्टर मियां, मोहन पटेल, पप्पू पांडेय, विक्रम मुखिया और मंगल पटेल ने बताया कि नदी लगातार गांव की ओर बढ़ रही है. कटाव की रफ्तार नहीं थमी तो कई और घर इसकी चपेट में आ सकते हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि परिवारों के सामने अब घर बचाने के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने की भी चुनौती खड़ी हो गयी है.

कटावरोधी कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन को कटाव की जानकारी दी गयी है, लेकिन अब तक कटावरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया है. इससे लोगों में जल विभाग और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है.

ग्रामीणों ने तत्काल कटाव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और पीड़ितों को राहत व मुआवजा देने की मांग की है.

CO ने कहा- मौके पर भेजा जाएगा हल्का कर्मचारी

सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से गंडक नदी के कटाव की जानकारी मिली है. उन्होंने हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में 1 सितंबर से कृषि-पशुपालन मेला, CM करेंगे उद्घाटन और दूसरे दिन राज्यपाल होंगे शामिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >