बेतिया: शिवरानी देवी को विधान परिषद उम्मीदवार बनाए जाने पर पश्चिम चंपारण में जश्न

जदयू ने पश्चिम चंपारण की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शिवरानी देवी को बिहार विधान परिषद सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किया है. घोषणा के बाद जिले में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने इसे उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष और जनसेवा का सम्मान बताया है. पढ़ें पूरी खबर…

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: जनता दल (यूनाइटेड) ने पश्चिम चंपारण की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शिवरानी देवी को बिहार विधान परिषद सदस्य पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. उनके नाम की घोषणा होते ही जिले में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, संघर्ष और जनसेवा का सम्मान बताया है.

जिला परिषद सदस्य से विधान परिषद उम्मीदवार तक का सफर

रामनगर प्रखंड के तौलाहां गांव की निवासी शिवरानी देवी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं. वर्ष 2011 में वह जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई थीं. इसके बाद वर्ष 2014 में उन्हें पश्चिम चंपारण जिला परिषद अध्यक्ष चुना गया और वर्ष 2016 तक उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी संभाली. वर्तमान में वह जदयू की प्रदेश महासचिव के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रही हैं.

महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

जदयू नेताओं का कहना है कि शिवरानी देवी ने अपने राजनीतिक जीवन में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी है. पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाया है. इसे महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जदयू नेता शत्रुघ्न कुशवाहा, डॉ. एन.एन. शाही, नंद किशोर चौधरी, शंभू पांडेय, अलखदेव पासवान सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. नेताओं ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी.

क्षेत्र की आवाज बनेंगी शिवरानी देवी

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विधान परिषद पहुंचने पर शिवरानी देवी पश्चिम चंपारण सहित राज्य के विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी. समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनकी जीत की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >