महाबीरी अखाड़े के शुभारंभ पर गूंजा भाईचारे का संदेश, हिन्दू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

लाठी भाजते खिलाड़ी

शिवगंज में महाबीरी अखाड़े का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें आचार्य चूनु तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की. यह अखाड़ा दशकों से हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है.

Narkatiaganj News: नगर के शिवगंज में मंगलवार की रात महाबीरी अखाड़े का भव्य शुभारंभ किया गया. आचार्य चूनु तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर अखाड़े की शुरुआत की. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद रहे. इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखाड़े का शुभारंभ

महाबीरी अखाड़े की शुरुआत आचार्य चूनु तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की. उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों के साथ अखाड़ा समिति के सदस्यों और खिलाड़ियों की मौजूदगी रही. धार्मिक अनुष्ठान के बाद अखाड़े के आयोजन को लेकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई.

हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है अखाड़ा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोष राज ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि शिवगंज का महाबीरी अखाड़ा वर्षों से हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है.

उन्होंने कहा कि यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर पुरानी परंपराओं को कायम रखते हुए आयोजन को सफल बनाते हैं. ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में बीआरएबीयू कॉलेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, 11 से 14 अगस्त तक चलेगा आंदोलन

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

समाजसेवी पप्पू पांडेय ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

पूर्व पार्षद भोला शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान समिति के सदस्यों ने आयोजन को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी.

बाहर से आएंगे खिलाड़ी, कला का करेंगे प्रदर्शन

कमेटी के लवली शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी महाबीरी अखाड़े का भव्य आयोजन किया जा रहा है. अखाड़े में बाहर से आने वाले खिलाड़ी भी अपनी कला और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

मौके पर विशाल शर्मा, मृत्युंजय कुमार सिन्हा, एफ. रहमान, शमशुल मियां, जहांगीर आलम, राजेश्वर प्रसाद, सिपाही यादव समेत अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्रों की जागरूकता रैली, घर-घर ध्वज फहराने की अपील



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >