सांप के काटने से झखरा पंचायत के सरपंच सुभाषिनी देवी की मौत

नौतन प्रखंड की झखरा पंचायत के सरपंच सुभाषिनी देवी की मौत शनिवार को रात 9:30 बजे हो गई.

जगदीशपुर . नौतन प्रखंड की झखरा पंचायत के सरपंच सुभाषिनी देवी की मौत शनिवार को रात 9:30 बजे हो गई. सरपंच पति बद्री प्रसाद ने बताया कि हम सभी लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे. सरपंच को घर से कुछ दूरी पर एक विषैला सांप ने काट लिया. हम लोग डॉक्टर के यहां लेकर गए, इस बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. नौतन प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि सरपंच की मौत से एक अपूरणीय क्षति हुई है. प्रखंड के 19 पंचायत के सरपंचों के द्वारा उनकी आत्मा के शांति के लिए 1 मिनट के मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. पूर्वी नौतन के सरपंच सुनैना देवी, पश्चिमी नौतन के सरपंच शिव साहनी, उत्तर तेंदुआ सरपंच राजेश यादव, शिवराजपुर के सरपंच महमूद आलम, देवेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भोला साह, जयप्रकाश सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >