शिविर का उद्घाटन करते डीएम

बेतिया में संत रविदास जयंती पर लगा विकास शिविर, डीएम ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर मझौलिया प्रखंड में एक विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया और सरकारी योजनाओं के लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया.

Bettiah News: मझौलिया प्रखंड की सेनवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित भेड़िहरवा के अनुसूचित जाति बहुल टोला में गुरुवार को संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया. संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने संत रविदास एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

Majhaulia News: सरकारी योजनाओं के लगे स्टॉल

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए. ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए. अधिकारियों एवं कर्मियों ने कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया. इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया.

डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

डीएम तरनजोत सिंह ने शिविर में ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. ऐसे शिविरों से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान होता है.

संत रविदास और आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान डीएम ने संत रविदास एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. संत रविदास की जयंती के अवसर पर आयोजित शिविर के माध्यम से सामाजिक समरसता के साथ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

मुखिया ने डीएम को किया सम्मानित

इस अवसर पर सेनवरिया पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने डीएम तरनजोत सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक पटेल, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू श्रीवास्तव, सरपंच नरेश पटेल, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >