पश्चिमी चंपारण की 44 पंचायतों में आज सजेगा सहयोग शिविर,मौके पर ही होगा जनता की समस्याओं का समाधान

चंपारण जिले की 44 पंचायतों में आज सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य आम जनता को पंचायत स्तर पर ही सभी जरूरी सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है. जिला प्रशासन ने तैयारियों पूरी कर ली हैं.

Champaran Sahyog Shivir:  जिले के विभिन्न प्रखंडों की 44 पंचायतों में आज मंगलवार को सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा.जिला प्रशासन ने इसके सफल संचालन को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.इन शिविरों में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे.वे आम लोगों की शिकायतों और आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन करने का प्रयास करेंगे.इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को पंचायत स्तर पर ही सभी जरूरी सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है.

दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति,महीने में दो बार लगेंगे शिविर 

जिला प्रशासन के अनुसार सहयोग शिविर बिहार सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी पहल है.इसके माध्यम से ग्रामीण जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बड़ी राहत मिलेगी.लोगों की समस्याओं का समाधान अब उनके घर के बिल्कुल नजदीक ही किया जाएगा.जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि लोगों को उनके घर के पास ही न्याय और सरकारी सेवाएं मिलें.यह सहयोग शिविर अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे.डीएम ने चेतावनी दी है कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

रामनगर प्रखंड निष्पादन में अव्वल,मझौलिया में सबसे अधिक आवेदन 

जिला प्रशासन की समीक्षा के अनुसार अब तक सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त 95 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है.इस मामले में रामनगर प्रखंड 97.83 प्रतिशत निष्पादन दर के साथ पूरे जिले में पहले स्थान पर है.इसके बाद पिपरासी,बैरिया,सिद्धाव,नौतन और जोगापट्टी का स्थान है.आंकड़ों के मुताबिक मझौलिया प्रखंड में सबसे अधिक 3559 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 3321 का निपटारा हो चुका है.वहीं लौरिया,जोगापट्टी,बैरिया तथा चनपटिया में भी भारी संख्या में आवेदनों का निपटारा किया गया है.

कृषि और आपदा समेत अधिकांश विभागों का प्रदर्शन शानदार 

विभागवार समीक्षा में भी अधिकांश सरकारी विभागों का कार्य निष्पादन प्रतिशत 90 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया है.इनमें कृषि,सहकारिता,आपदा प्रबंधन,पर्यावरण,पशु एवं मत्स्य संसाधन सहित कई प्रमुख विभागों ने बेहद बेहतर प्रदर्शन किया है.प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को शेष बचे लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का कड़ा निर्देश दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadh kishore

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >