वाल्मीकिनगर से जल लेकर सबुनी पहुंचे हजारों कांवरिये, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामवनगर का सबुनी पोखरा माई स्थान श्रावण मास में भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है. 20 हजार से अधिक कांवरियों के पहुंचने से पूरा क्षेत्र गेरुआ रंग में रंग गया और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम, जागरण और भव्य भंडारे की व्यवस्था की गई.

Bettiah News: बेतिया. श्रावण मास में रामनगर का सबुनी पोखरा माई स्थान आस्था और भक्ति के बड़े केंद्र में तब्दील हो गया है. रविवार को वाल्मीकिनगर संगम तट से पवित्र जल लेकर पहुंचे 20 हजार से अधिक कांवर बम और बोल-बम श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र गेरुआ रंग में रंगा नजर आया. कांवरियों के जत्थे पहुंचते ही हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष से सबुनी का वातावरण भक्तिमय हो उठा.

Ramnagar News: 20 हजार से अधिक कांवरियों से गेरुआ हुआ सबुनी

कांवर और पीठ्ठू बम में जल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर महादेव राज शिव मंदिर में जलाभिषेक करने का संकल्प लिया. सुबह से ही कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा.

खटौरी, भावल समेत त्रिवेणी नहर के रास्ते में पड़ने वाले गांवों की समितियों ने जगह-जगह शिव भक्तों की सेवा और स्वागत की व्यवस्था की. चम्पारण कांवर संघ के सदस्य भी कांवरियों की सुविधा और व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे.

रात्रि विश्राम से जागरण तक की व्यवस्था

सबुनी पहुंचे कांवर बम

सबुनी माई स्थान परिसर में कांवरियों के रात्रि विश्राम के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गयी है. श्रद्धालुओं के मनोरंजन और भक्ति भाव को बढ़ाने के लिए रविवार की रात समाजसेवी श्रीकांत गुप्ता के सौजन्य से जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कांवरियों के लिए लगा भव्य भंडारा

मत्स्य व पशुपालन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम तथा तुरहा कल्याण समिति के सौजन्य से कांवरियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. मंत्री ने स्वयं श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद परोसा. बड़ी संख्या में कांवरियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया.

मेले में भी उमड़ी भीड़, झूलों और दुकानों पर दिखी रौनक

सबुनी में कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए मेला परिसर भी गुलजार रहा. झूलों और विभिन्न दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही. बच्चों और परिवारों ने मेले का आनंद उठाया, जबकि कांवरियों के लिए सबुनी माई स्थान आस्था, सेवा और भक्ति का प्रमुख पड़ाव बना रहा.

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह, सुजल सिंह, पंकज झुनझुनवाला, प्रमोद साह, जनक साह, श्रीकांत गुप्ता, समाजसेवी गगन प्रसाद गुप्ता, प्रदीप पटेल, चम्पारण कांवर संघ के महामंत्री अभय विक्रम शाह, उपाध्यक्ष रतन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिकिशुन गुप्ता, संयोजक मुकेश कुमार, मंत्री जितेंद्र साह, समाजसेवी राहुल गुप्ता, आनंद सिंह, विनय श्रीवास्तव, अमर जायसवाल, सागर कुमार, किट्टू कुमार, सन्नी समेत अन्य स्थानीय समाजसेवियों का योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >