चाकू के बल पर अल्ट्रासाउंड संचालक से 1.47 लाख की लूट

नगर के रमना मैदान के दक्षिणी छोर पथरी घाट के समीप मंगलवार की रात करीब आठ बजे दो बदमाशों ने चाकू के बल पर उपकार अल्ट्रासाउंड के सह संचालक संदीप कुशवाहा से एक लाख 47 हजार रुपये लूट लिया.

बेतिया. नगर के रमना मैदान के दक्षिणी छोर पथरी घाट के समीप मंगलवार की रात करीब आठ बजे दो बदमाशों ने चाकू के बल पर उपकार अल्ट्रासाउंड के सह संचालक संदीप कुशवाहा से एक लाख 47 हजार रुपये लूट लिया. घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश आसानी से फरार हो गए. बताया गया है कि संदीप कुशवाहा अल्ट्रासाउंड का हिसाब करने के बाद रुपये लेकर अपने घर प्रगति नगर लौट रहे थे. घटना की सूचना पर एसपी डॉ. शौर्य सुमन, सीडीपीओ विवेक दीप, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पूछताछ में संदीप कुशवाह ने पुलिस से बताया है कि हिसाब करने के बाद वे अल्ट्रासाउंड के पार्टनर के घर गए थे. रुपये लेकर वहां से लौट रहे थे. जैसे ही रमना मैदान के दक्षिणी छोर पथरी घाट के समीप पहुंचे. दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. एक के हाथ में चाकू था. चाकू के बल पर जेब में रखे रुपये लूट लिये और फरार हो गए. इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि रात करीब नौ बजे अल्ट्रासाउंड के सह संचालक से लूट की सूचना मिली. संदीप कुशवाहा से पूछताछ की गई है. उन्होंने दो अपराधियों द्वारा चाकू के बल पर 1.47 लाख रुपये लूटने की बात कही है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >