बेतिया के चार वार्डों में बदलेगी तस्वीर, 91.58 लाख की सड़क-नाला योजनाओं को मिली हरी झंडी

बेतिया नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में सड़क, नाला और बाउंड्रीवॉल निर्माण की 91.58 लाख रुपये की योजनाओं को हरी झंडी मिली है. महापौर ने संवेदकों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया है.

Bettiah News: बेतिया नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में सड़क, नाला, सड़क उन्नयन और बाउंड्रीवॉल निर्माण से जुड़ी योजनाओं को गति मिली है. नगर निगम की ओर से कुल 91.58 लाख रुपये की लागत वाली योजनाओं के लिए कार्यादेश जारी किया गया है. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने संबंधित संवेदकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने और तय समय-सीमा में निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया है.

चार वार्डों में होंगे अलग-अलग विकास कार्य

महापौर के अनुसार वार्ड-2 के इस्लामिया नगर में 16.35 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला बनाया जाएगा. वार्ड-12 में छठ स्थान के समीप 16.68 लाख रुपये से बाउंड्रीवॉल और दो द्वार का निर्माण होगा.

वहीं वार्ड-16 के कमलनाथ नगर में 13.73 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला एवं सड़क उन्नयन का काम कराया जाएगा. वार्ड-27 के संत कबीर रोड में 44.84 लाख रुपये से सड़क और नाला निर्माण की योजना है.

दो से तीन माह में पूरा करना होगा निर्माण

सभी योजनाओं को दो से तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. नगर निगम ने कार्यादेश में निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है.

बीओक्यू के अनुसार सामग्री का करना होगा इस्तेमाल

कार्यादेश के अनुसार निर्माण में बीओक्यू में निर्धारित सामग्री और मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा. निर्धारित मजदूरी, निर्माण शुरू होने और पूरा होने की फोटोग्राफी तथा स्थल निरीक्षण जैसी शर्तें भी लागू रहेंगी.

गुणवत्ता जांच के बाद ही होगा भुगतान

नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के बाद ही संवेदकों को भुगतान किया जाएगा. निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने पर भुगतान में कटौती की चेतावनी भी दी गई है.

पहले से हुए काम का भी होगा समायोजन

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि यदि किसी योजना का कुछ हिस्सा पहले ही किसी अन्य एजेंसी द्वारा पूरा कराया जा चुका है, तो शेष कार्य पूरा होने के बाद ही संबंधित संवेदक को भुगतान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास उनकी प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: बाघ ने छीनी किसान की जिंदगी, वन विभाग ने परिवार को सौंपा 10 लाख का सहारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >