Narkatiaganj News: 16 दिन बाद कंकाल बनकर मिला रेहान, एसडीआरएफ टीम की तलाश पर उठे सवाल

बेतिया में 16 दिन पूर्व पंडई नदी में लापता हुए 14 वर्षीय रेहान अंसारी का कंकाल बरामद हुआ है. परिवार कपड़ों से बेटे की पहचान कर रो-रोकर बेहाल है. इस घटना ने नदी में खोज और बचाव कार्यों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Bettiah News: पंडई नदी की तेज धारा में 16 जुलाई को लापता हुए 14 वर्षीय रेहान अंसारी का कंकाल 16 दिन बाद 31 जुलाई को बरामद हुआ. साठी थाना क्षेत्र में नदी किनारे मिले मानव कंकाल की पहचान खैरवा टोला निवासी जुल्फिकार अंसारी के पुत्र रेहान के रूप में कपड़ों के आधार पर की गई. कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

कपड़ों से हुई पहचान, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

पिता जुल्फिकार अंसारी ने पैंट-शर्ट और अन्य कपड़ों के आधार पर बेटे की पहचान की. बेटे का कंकाल देखते ही मां शकीला खातून बेसुध होकर रोने लगीं. परिवार की चीख-पुकार से पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया.

बचाव व्यवस्था पर उठे सवाल

रेहान का कंकाल मिलने के बाद नदी में डूबने की घटनाओं में खोज एवं बचाव व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते उसका पता चल जाता तो वे अंतिम बार बेटे का चेहरा देख पाते. स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए.

पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान रेहान के रूप में हुई है. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है. शिकारपुर थाना में मृतक के पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है. कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >