बेतिया में 43 टीबी मरीजों को रेड क्रॉस ने लिया गोद, छह माह तक हर महीने मिलेगी पोषण की पोटली

पश्चिमी चंपारण में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और मां वेलफेयर ट्रस्ट ने 'निक्षय मित्र' बनकर 43 टीबी मरीजों को गोद लिया है. इन मरीजों को अगले छह माह तक हर महीने पोषण की पोटली दी जाएगी, जिसमें दाल, सोयाबीन, दलिया जैसे पौष्टिक आहार शामिल होंगे. यह पहल टीबी के मरीजों के स्वास्थ्य सुधार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी.

Bettiah News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पश्चिम चंपारण और मां वेलफेयर ट्रस्ट ने निक्षय मित्र बनकर 43 टीबी मरीजों को गोद लिया है. रविवार को रेड क्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों के बीच पोषण की पोटली वितरित की गई. इस पहल के तहत मरीजों को अगले छह माह तक हर महीने पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा.

निक्षय मित्र बनकर 43 टीबी मरीजों की मदद

रेड क्रॉस और मां वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देने की पहल की गई है. कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित दवा के साथ मरीजों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना है, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो और उपचार के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे.

हर महीने मिलेगी पोषण की पोटली

रेड क्रॉस के सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, कोषाध्यक्ष रजत कुमार तोदी एवं संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद ने बताया कि मरीजों को दी जाने वाली पोषण पोटली में दाल, सोयाबीन, चीनी, चना, ओट्स और दलिया शामिल हैं. यह पोषण सामग्री मरीजों को नियमित रूप से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

प्रोटीनयुक्त आहार से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीएमओ सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने रेड क्रॉस की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि टीबी उपचार के दौरान पौष्टिक और प्रोटीनयुक्त आहार मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है.

उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से दवा लेने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने और पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की.

मरीजों और परिजनों को मास्क भी दिए गए

कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों और उनके परिजनों को कॉटन एवं डिस्पोजेबल मास्क भी वितरित किए गए. आयोजकों ने कहा कि उपचार के साथ संक्रमण से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन भी जरूरी है.

रेड क्रॉस की पहल की हुई सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह ने की. उन्होंने कहा कि रक्तदान और अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ टीबी मरीजों की मदद करना भी मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है.

उन्होंने निक्षय मित्र पहल को जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी बताते हुए समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों से जुड़ने की अपील की.

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी, वाइस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला, प्रबंध समिति सदस्य सत्येंद्र शरण, श्याम राज, शिव कुमार सिंह, रेमी पीटर हेनरी, सैयद शकील अहमद, तरुण कुमार, अजय कुमार केशान, डॉ. अनिल कुमार मोटानी, संजय कुमार, आजीवन सदस्य बृजमोहन गुप्ता, पिंकी देवी, अनिल कुमार, डॉ. संजय कुमार, सरिता कुमारी गुप्ता, अर्चना कुमारी, उमाशंकर कुमार, इंदु कुमारी, मनीष पोद्दार, विश्वजीत केशान, अभिजीत केशान, कनिष्क केशान, डॉ. कौशिक कुमार केशान, सुंदरम देवी, मेरी एडलीन, डॉ. दिवाकर राय, मो. रिजवान एवं मो. आरिफ समेत कई सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम में इमरान कुरेशी, अजहर आलम, डॉ. इंद्रासन साह, राम कुमार एवं रामरतन प्रसाद ने सहयोग किया.

यह भी पढ़ें: पंचायत से बूथ तक जदयू को मजबूत करने का मंत्र, शंभू कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >