नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म, होम्योपैथिक चिकित्सक गिरफ्तार

लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक की गिरफ्तारी हुई है.

बेतिया. लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक की गिरफ्तारी हुई है. पिंटू पर उनके ही घर में रहकर काम करने वाली नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता बगहा पुलिस जिला क्षेत्र की रहने वाली है. मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी को अपने संरक्षण में लेते हुए मेडिकल व बयान के लिए बेतिया भेज दिया है. जबकि आरोपित चिकित्सक को जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, लौरिया के सिसवनिया के रहने वाले चिकित्सक पूर्व में बगहा पुलिस जिला क्षेत्र में अपना क्लीनिक चलाते थे. जहां पीड़ित नाबालिग उनके क्लीनिक में साफ-सफाई का कार्य करती थी. इधर उन्होंने उस नाबालिग को अपने घर पर खाना बनाने व अन्य कार्य के लिए रख लिया. यहां वह घर का सारा काम करती थी. आरोप है कि इसी बीच चिकित्सक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता की सूचना पर उसके परिजन बगहा से चिकित्सक के आवास पर पहुंचें और पुलिस को जानकारी दी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता को मेडिकल के लिए बेतिया भेजा गया है. आरोपित को उसके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >