ट्रेन गुजरने के लिए बंद किया रेलवे फाटक तो गेटमैन से मारपीट, 3 पर FIR

हरिनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुरक्षित निकालने के लिए फाटक बंद करने पर गेटमैन से कथित तौर पर नशे में धुत तीन लोगों ने मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज की. इस संबंध में रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बगहा: हरिनगर रेलवे स्टेशन से जुड़े भैरोगंज गेट संख्या 33/सी पर ड्यूटी के दौरान गेटमैन के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में चरहिया गांव वार्ड नंबर 11 निवासी रेलवे गेटमैन उमेश उरांव ने रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मामले में डैनमरवा गांव निवासी नवीन पासवान, दिलीप कुशवाहा और साजिद मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

ट्रेन को सुरक्षित पास कराने के लिए बंद किया था फाटक

दर्ज प्राथमिकी में गेटमैन ने बताया है कि हरिनगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के निर्देश पर 55040 डाउन ट्रेन को सुरक्षित तरीके से पास कराने के लिए उन्होंने रेलवे फाटक बंद कर दिया था.

इसी दौरान तीनों आरोपित वहां पहुंचे. गेटमैन का आरोप है कि तीनों नशे में धुत थे और उनके साथ कथित रूप से जातिसूचक गाली-गलौज करने लगे. गेटमैन द्वारा इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है.

गेटमैन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद उमेश उरांव रामनगर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि गेटमैन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

बेटी की शादी के बाद दिल्ली में राकेश की मौत, परिवार में पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >