सेवा सप्ताह में बजरंग दल का पर्यावरण संदेश, मंदिर परिसर में लगाया पौधा और चलाया सफाई अभियान

बजरंग दल ने अपने सेवा सप्ताह के तहत बेतिया में पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर जोर दिया. मुसहर टोला रामजानकी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया.

Bettiah Bajrang Dal: बजरंग दल के सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को कालीबाग स्थित मुसहर टोला रामजानकी मंदिर परिसर और विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल जिला कार्यालय में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता का संदेश दिया गया.

कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया.

पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, जिला मंत्री रमण गुप्ता, सह मंत्री सोनू कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख विनय कुमार, विभाग मंत्री नीरज कुमार, सुभाष कुमार, कृष्णा कुमार और मंदिर के पुजारी प्रमोद मिश्रा सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया.

सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की.

सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे

जिला मंत्री रमण गुप्ता ने बताया कि बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिले के विभिन्न मंदिरों, मठों और शवदाह गृहों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और अन्य सेवा गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं.

जिला कार्यालय के जीर्णोद्धार की अपील

कार्यक्रम के दौरान सह मंत्री सोनू कुमार ने विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल जिला कार्यालय के जीर्णोद्धार के लिए आमजन से सहयोग और सहभागिता की अपील की. उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में जनभागीदारी से ऐसे अभियान और अधिक प्रभावी बन सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhukar mishra

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >