Railway News: बेतिया-मुजफ्फरपुर रेल लाइन डबलिंग का काम पूरा, 3 जुलाई को सीआरएस निरीक्षण के बाद दौड़ेगी ट्रेन

Railway News: बेतिया-मुजफ्फरपुर रेल दोहरीकरण का काम पूरा . 3 जुलाई को सीआरएस निरीक्षण के बाद 4 जुलाई से शुरू हो सकता है ट्रेनों का परिचालन . अब मुजफ्फरपुर रूट पर रेल क्रॉसिंग का इंतजार खत्म होगा, यात्रियों का समय बचेगा .पढ़े पूरी खबर....

Railway News:बेतिया-सुगौली होकर मुजफ्फरपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है . नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर अब सफर अधिक सुगम और तेज होने जा रहा है. बेतिया-मझौलिया के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है . इसके शुरू होने से यात्रियों को अब रेल क्रॉसिंग के लिए स्टेशनों पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें… फेसबुक वाली प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

3 जुलाई को होगा सीआरएस निरीक्षण

रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) गुरु प्रकाश आगामी 3 जुलाई को बेतिया-मझौलिया के बीच नवनिर्मित 10 किलोमीटर लंबे दोहरीकृत रेलखंड का सुरक्षा निरीक्षण करेंगे.इस दौरान ट्रैक की क्षमता, सिग्नलिंग और सुरक्षा मानकों को परखा जाएगा . सब कुछ ठीक रहा और सीआरएस की मंजूरी मिल गई, तो 4 जुलाई से इस नए डबल ट्रैक पर ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा.

1 और 2 जुलाई को होगा नॉन-इंटरलोकिंग कार्य

सीआरएस निरीक्षण को सफल बनाने के लिए 1 और 2 जुलाई को बेतिया और मझौलिया स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम किया जाएगा . इस दौरान सिग्नल पोस्ट लगाने, क्रॉसिंग प्वाइंट दुरुस्त करने, इंटरलॉकिंग सिस्टम और पैनल मॉडिफिकेशन जैसे बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी काम निपटाए जाएंगे . इसके साथ ही रेलवे गुमटियों को सीधे सिग्नल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा . इस काम के चलते दो दिनों तक कुछ लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन मुख्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहेंगी .

यह भी पढ़ें… अब व्हाट्सएप पर ‘बॉस’ बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे रहें अलर्ट

समय की होगी बचत, रफ्तार पकड़ेगी ट्रेनें

इस 10 किलोमीटर लंबे रेलखंड के दोहरीकरण से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ट्रेनों को अब क्रॉसिंग के लिए आउटर या स्टेशनों पर रुकना नहीं पड़ेगा . इससे ट्रेनों की समयबद्धता (पंक्चुअलिटी) में काफी सुधार होगा . चंपारण से सुगौली और मुजफ्फरपुर की तरफ आने-जाने वाले हजारों यात्रियों का सफर न सिर्फ आरामदायक होगा, बल्कि उनके समय की भी बड़ी बचत होगी . रेलवे प्रशासन इस ऐतिहासिक निरीक्षण को लेकर पूरी ताकत से तैयारियों में जुटा हुआ है

बेतिया से मधुकर मिश्रा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >