बगहा में शिक्षकों से संवाद, डॉ. राहुल राज ने शिक्षक हितों की मांगों का किया समर्थन

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के डॉ. राहुल राज ने बगहा के विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों की समस्याओं को सुना. उन्होंने शिक्षकों के सेवा संबंधी अधिकारों की रक्षा और उनकी लंबित मांगों के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का आश्वासन दिया.

Bagaha News: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षाविद् एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने बगहा अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके सेवा संबंधी अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूती का आधार शिक्षक हैं और उनके हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए.

शिक्षकों की लंबित मांगों पर की चर्चा

डॉ. राहुल राज ने कहा कि स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद उन्हें पुराना पूर्ण वेतनमान, वित्तीय उन्नयन, समयबद्ध प्रोन्नति, अर्जित इंडेक्स के आधार पर वेतन निर्धारण, विशेष वार्षिक वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना तथा अन्य सेवांत लाभ उपलब्ध कराए जाने चाहिए. उन्होंने इन मांगों के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने का आश्वासन दिया.

सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की भी उठाई मांग

उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को नियमित वेतनमान देने तथा मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग भी रखी.

व्यावसायिक शिक्षा को आईटीआई से जोड़ने पर जोर

डॉ. राहुल राज ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थानों से जोड़ने की आवश्यकता है. इससे विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का बेहतर लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

शिक्षकों ने रखीं अपनी समस्याएं

संवाद कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे. प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव ने शिक्षक हितों के प्रति डॉ. राहुल राज की प्रतिबद्धता की सराहना की. कार्यक्रम में शिक्षक नेता उमेश राम, जाकिर हुसैन, रामाशंकर चौधरी, रूपेश कुमार, सौरभ कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चौतरवा गोलीकांड में बड़ा फैसला: पिता-पुत्र को हत्या के प्रयास में आजीवन कारावास, 1-1 लाख जुर्माना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >