बैठक लेते जिलाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बेतिया में सार्वजनिक परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्देश दिया गया

बेतिया जिले में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के उन्नयन के लिए 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' चलाया जाएगा. यह अभियान पुरानी परिसंपत्तियों को बेहतर बनाने और नई सुविधाएं विकसित करने पर केंद्रित है.जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं.

Bettiah News: बेतिया जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के उन्नयन के लिए 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' चलाया जाएगा. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरानी परिसंपत्तियों को बेहतर बनाना और नई जनसुविधाएं विकसित करना है.

विभिन्न विभागों को मिला समयाबद्ध लक्ष्य

अभियान के तहत विद्यालय भवनों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवनों और पेयजल परिसंपत्तियों से जुड़े कार्य किए जाएंगे. डीएम ने सभी चयनित योजनाओं की प्रविष्टि सात दिनों के भीतर सेवा संकल्प पोर्टल पर करने के निर्देश दिए हैं. सौंदर्यीकरण कार्य 30 नवंबर 2026 तक और नई आधारभूत संरचनाओं के काम 31 मार्च 2027 तक पूरे करने होंगे.

समाहरणालय परिसर में जिलास्तरीय जनसुनवाई

बेतिया समाहरणालय परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कुल 102 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से कई मामलों का त्वरित समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया गया.

फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान विनोद कुमार, फुलझरी देवी, साहेब आलम और ललिता देवी समेत अन्य फरियादियों ने राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद, आवास और बिजली से जुड़ी समस्याएं रखीं. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें... मधुबनी: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 50 हजार नकद समेत लाखों का सामान जलकर राख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >